फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वामपंथी छात्र संगठनों का जेईई मेन, नीट व सीबीएसई परीक्षा के विरोध में आज राष्ट्रीय प्रदर्शन

Fri, 21 Aug 2020 01:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

वामपंथी छात्र संगठनों ने 21 अगस्त को राष्ट्रीय विरोध दिवस की कॉल दी है। इस दौरान सितंबर में आयोजित होने वाली सीबीएसई परीक्षा, जेईई मेन और नीट 2020 का विरोध किया जाएगा। सरकार से प्रदर्शनकारी सितंबर में आयोजित होने वाली इन तीनों राष्ट्रीय परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग  करेंगे। इस दौरान छात्र घर में रहकर विरोध में शामिल होंगे।

विज्ञापन


आइसा के पदाधिकारी व जेएनयू छात्र एन साई बालाजी के मुताबिक, देशभर में करोना संख्या लगातार बढ़ रही है। अब एक दिन में  70 हजार तक मरीज आ रहे हैं। संक्रमण बढ़ने के चलते परीक्षा के दौरान छात्रों के संक्रमित होने का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए। क्योंकि इन परीक्षाओं में लाखों छात्र शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र में सामाजिक दूरी का  पालन मुश्किल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें