फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः नासिर गैंग के शूटर ने मंडोली जेल में फंदा लगाकर दी जान

Sat, 19 Sep 2020 12:46 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
शार्प शूटर सलीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हत्या सहित कई संगीन मामलों के आरोपी ने मंडोली जेल में शुक्रवार तड़के बैरक में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक गैंगस्टर नासिर गैंग का शार्प शूटर था और वर्ष 2019 में वेलकम कब्रिस्तान में हुए एक व्यक्ति की हत्या के मामले में जेल में बंद था। घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त सलीम के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ वेलकम इलाके में रहता था। सलीम पर लूट, हत्या और हत्या के प्रयास के 25 मामले दर्ज थे। जनवरी 2019 में वेलकम कब्रिस्तान में महफूज नामक एक शख्स अपनी बेटी की कब्र पर फातिहा पढ़ रहा था, उसी दौरान बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की उसकी हत्या कर दी थी।

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सलीम को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से वह मंडोली के जेल नंबर 13 में बंद था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि सलीम घरेलू कलह की वजह से परेशान था। घटना के समय उसके बैरक में कोई भी मौजूद नहीं था। चादर को रस्सी बनाकर वह पंखे से लटका हुआ मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें