फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के कारण नांगलोई फिर आया चर्चा में, जानिए कैसा है वहां का हाल? देखें तस्वीरें

Tue, 26 Jan 2021 06:07 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
पुलिस ने किया लाठीचार्ज और छोड़े आंसू गैस के गोले। - फोटो : ANI
किसान आंदोलन के कारण नांगलोई फिर से चर्चा में आ गया है। दिल्ली पुलिस ने नांगलोई चौक पर प्रदर्शनकारी  किसानों पर लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा मुकरबा चौक पर सीमेंट के अवरोधकों को तोड़े जाने के बाद पुलिस ने उग्र भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। किसान निर्धारित समय से पहले ही बाहरी रिंग रोड पर जाने की कोशिश करने लगे, तभी पुलिस ने कार्रवाई की। 

 
विज्ञापन

2 of 4
पुलिस ने किया लाठीचार्ज और छोड़े आंसू गैस के गोले। - फोटो : ANI
बावजूद इसके मुकरबा चौक पर बैरीकेडिंग तोड़कर किसान आउटर रिंग रोड की तरफ कूच कर गए। इससे पहले संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया था। सिंघू बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर रैली यहां पहुंची थी। दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई की अलग-अलग घटनाओं के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।
 
विज्ञापन

3 of 4
पुलिस ने किया लाठीचार्ज और छोड़े आंसू गैस के गोले। - फोटो : ANI
बता दें कि देशभर में आज 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। वहीं, कृषि कानून के खिलाफ पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली के लाल किले तक पहुंच ही गए। सारे के सारे इंतजाम धरे रह गए। तमाम जतन के बाद भी दिल्ली पुलिस किसानों को लाल किले तक ट्रैक्टर लाने में नहीं रोक पाई। दिल्ली में किसान ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। दिल्ली की सड़कों पर ट्रैक्टर ही ट्रैक्टर दिख रहा है। किसानों ने दिल्ली को चक्का जाम कर दिया है।
विज्ञापन

4 of 4
पुलिस ने किया लाठीचार्ज और छोड़े आंसू गैस के गोले। - फोटो : ANI
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे की लेन पर बस और कंटेनर लगाकर रास्ता बंद कर दिया था। गुस्साए किसान नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ गए। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से पुलिस के साथ झड़प, जबरन बैरिकेड टूटने की तस्वीरें सामने आ रही हैं। किसान लाल किला पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। बाइक और ट्रैक्टर से स्टंट कर रहे हैं। पुलिस लाल किले के पास भी किसानों को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए हुए थे. अंतत: किसान लाल किले तक पहुंच ही गए। लगाए हुए बैरिकेड भी रास्ता नहीं रोक सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें