फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट करने वाला नमस्ते गैंग का सरगना गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटपाट करने वाला नमस्ते गैंग का सरगना गिरफ्तार
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली व एनसीआर में खुद को परिचित बताकर लोगों के साथ लूटपाट करने वाले नमस्ते गैंग के सरगना को पश्चिम जिला पुलिस ने गुजरात के सूरत जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाश की गिरफ्तारी से लूटपाट के 12 मामले सुलझाने का दावा किया है। इसके कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो स्कूटी बरामद की है। जगतपुरी थाने में बदमाश के खिलाफ मकोका के तहत मामला दर्ज है। साथ ही वह शकरपुर के एक मामले में भगोड़ा करार था।
जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान मुस्तफाबाद निवासी जावेद उर्फ जेडी के रूप में हुई है। वह मूलत: गुजरात का रहने वाला है। 5 मार्च को एक व्यक्ति ने इंद्रपुरी थाने में लूटपाट की शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि वह कार से नारायणा की ओर जा रहा था कि रास्ते में स्कूटी सवार दो लोगों ने उसे रोका। नमस्ते करने के बाद खुद को उनका परिचित बताने लगा और बातचीत के दौरान कार में बैठकर उससे नकदी और सोने के कड़े लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह की कई घटना होने के बाद पश्चिम जिला की स्पेशल स्टाफ ने मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरे की मदद और बदमाशों से पूछताछ में पुलिस को जावेद के बारे में जानकारी मिली। पुलिस को पता चला कि जावेद गुजरात के सूरत में मौजूद है। एसआई राजेंद्र कुमार ढाका के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुजरात जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वर्ष 2017 में पुलिस ने उसके साथ तीन अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें