फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुराड़ी में जल्द खुलेगा केंद्रीय विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बुराड़ी में जल्द खुलेगा केंद्रीय विद्यालय
विज्ञापन

नई दिल्ली। बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में बच्चों की पढ़ाई के लिए जल्द ही केंद्रीय विद्यालय खुलेगा। यहां एक खेल परिसर का भी निर्माण होगा। आरडब्ल्यूए की मांग पर तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र के गोपालपुर गांव में एक पार्क का निर्माण भी किया जायेगा। यह जानकारी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने दी। तिवारी ने बताया कि इस बाबत डीडीए को जमीन उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखकर प्रस्ताव भेजा जा चुका है। केंद्रीय विद्यालय बनाने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने संस्तुति दे दी है। पार्क और खेल परिसर का निर्माण भी डीडीए कराएगा। तिवारी ने कहा कि दशकों तक सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफिया का राज था। तिवारी ने डीडीए उपाध्यक्ष तरुण कपूर के साथ शनिवार को इलाके का दौरा भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें