गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी दिवस के मौके पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से 1 दिसंबर को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन सुबह दस बजे गुरुद्वारा शीशगंज से चलकर रकाबगंज साहिब पहुंचेगा।
नगर कीर्तन गुरुद्वारा शीशगंज साहिब से नई सड़क, चावड़ी बाजार, अजमेरी गेट, पहाड़गंज ब्रिज, देशबंधु गुप्ता रोड, चूनामंडी, पंचकुइयां रोड, बंगला साहिब मार्ग, बंगला स्वीट्, कालीबाड़ी मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, गोल डाकखाना और पंडित पंत मार्ग होते हुए रकाबगंज साहिब पहुंचेगा।
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह नगर कीर्तन वाले रूट की तरफ आने से बचें, क्योंकि कई मार्ग प्रभावित रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस फेसबुक पेज, ट्विटर हैंडलर और हेल्पलाइन के जरिये लोगों को जाम के बारे में अपडेट देती रहेगी।