फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के पीएसओ ने कनपटी पर गोली मारकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के हवलदार ने कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना सांसद के अशोक रोड स्थित सरकारी आवास पर हुई। मृतक की पहचान उनीश कुमार (46) के रूप में हुई। मृतक के पास से उसकी सरकारी पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि डिप्रेशन में उनीश कुमार ने आत्महत्या का कदम उठाया। पुलिस सांसद के आवास पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों व परिवार से पूछताछ कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, उनीश परिवार के साथ नरेला में रहता था। परिवार में पत्नी व अन्य सदस्य हैं। उनीश फिलहाल सिक्योरिटी यूनिट में हवलदार था। उसकी तैनाती भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के 21 अशोक रोड पर थी। बृहस्पतिवार शाम करीब 4.25 बजे उनीश ने सांसद के सरकारी आवास में बने कमरे में अपनी कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे, तो वह खून से लथपथ पड़ा हुआ था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उनीश पिछले कुछ दिनों से निजी परेशानियों से ग्रस्त था। इसकी वजह से वह काफी डिप्रेशन में भी था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरएमएल अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें