फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Bypolls: कांग्रेस ने विजयपुर और बुधनी सीट पर किया उम्मीदवारों का एलान, BJP के इन प्रत्याशियों से है मुकाबला

Sun, 20 Oct 2024 10:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/भोपाल

सार

MP Bypolls: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की विजयपुर और बुधनी सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसके साथ ही पार्टी ने असम की चार सीटों पर उम्मीदवार निर्धारित किए हैं। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा और राजकुमार पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने मध्य प्रदेश और असम विधानसभा सीटों पर होने वाले आगामी उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है। यह जानकारी कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार 20 अक्तूबर 2024 को प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल - फोटो : ANI
मध्य प्रदेश से घोषित उम्मीदवार
1. विजयपुर सीट पर मुकेश मल्होत्रा को टिकट मिला है।
2. बुधनी सीट से राजकुमार पटेल को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
 
असम से घोषित उम्मीदवार
1. धोलाई (SC) सीट से ध्रुबज्योति पुरकायस्थ को उम्मीदवार बनाया गया है।
2. सिदली (ST) सीट से संजीब वर्ले को टिकट मिला है।
3. बोंगाईगांव से ब्रजेनजीत सिन्हा को नामांकित किया गया है।
4. सामागुरी सीट से तंजिल हुसैन पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
 
कांग्रेस पार्टी ने इन उम्मीदवारों के जरिए दोनों राज्यों में अपनी चुनावी संभावनाओं को मजबूत करने की कोशिश की है।
 
वहीं, बीजेपी ने मध्यप्रदेश की बुधनी और विजयपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम एलान कर दिए हैं। विजयपुर से रामनिवास रावत और बुधनी से रमाकांत भार्गव को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि रमाकांत भार्गव विदिशा-रायसेन-बुधनी संसदीय सीट से सांसद रहे हैं। रामनिवास रावत कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए थे और मोहन सरकार में मंत्री हैं।
 
बता दें कि रमाकांत भार्गव को बुधनी विधानसभा सीट से भले ही शनिवार को टिकट देने की घोषणा हुई है। लेकिन पहले से ही उन्हें टिकट मिलना तय था। पार्टी ने उन्हें पहले से ही आश्वस्त कर दिया था, जिसकी वजह से उन्होंने टिकट घोषित होने से पहले ही चुनाव प्रचार की तैयारियां शुरू कर दी थी। रमाकांत भार्गव के चुनाव-प्रचार वाहन की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। वहीं, रमाकांत भार्गव को शिवराज सिंह चौहान का भी करीबी माना जाता है। करीब छह बार रमाकांत भार्गव शिवराज सिंह चौहान के चुनाव-प्रचार की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें