कोरोना वायरस: जांच सैंपल लेते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिन बाद फिर से दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है। पिछले एक दिन में 90 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं लगातार दूसरे दिन कोरोना से चार लोगों की मौत भी दर्ज की गई।
आंकड़ों के अनुसार बीते चार जुलाई को एक दिन में 94 मामले सामने आए थे। इसके बाद पांच को 54 और छह जुलाई को 79 मामले दर्ज किए गए। इसी तरह संक्रमण से रोजाना मरने वालों की स्थिति देखें तो चार जुलाई को एक दिन में सात मरीजों की मौत हुई थी लेकिन उसके बाद पांच जुलाई को दो और फिर छह जुलाई को चार मरीजों ने दम तोड़ दिया।
यह सभी मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती थे जोकि दूसरी लहर के दौरान संक्रमित होने के बाद भर्ती कराए गए थे। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 93 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि इस दौरान केवल 64 मरीजों को स्वस्थ्य घोषित किया गया। इस दौरान चार लोगों की मौत हुई। पिछले एक दिन में हुई कुल 78582 सैंपल की जांच में से 0.12 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं।
इसी के साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,34,780 हो चुकी है जिनमें से अब तक 14,08,917 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 25005 लोगों की मौत हुई है। एक बार फिर सक्रिय मामले बढ़े हैं। कुल 858 सक्रिय मरीजों में 265 अपने अपने घरों में उपचाराधीन हैं। जबकि 489 मरीजों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।