फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में टीकाकरण: दिल्ली में बचा केवल दो दिनों की वैक्सीन का स्टॉक, और डोज की जरूरत

Sun, 04 Jul 2021 11:00 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जिस रफ्तार से दिल्ली में टीकाकरण हो रहा है उसके हिसाब से सरकार के अनुसार अब केवल दो दिनों का ही स्टॉक बचा हुआ है। यानी अगर दो दिनों के भीतर वैक्सीन की और खेप नहीं मिली तो दिल्ली में टीकाकरण को रोकना पड़ेगा।
 
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में आबादी के हिसाब से वैक्सीन उपलब्ध न हो पाने के कारण बार-बार इसकी किल्लत का मुद्दा तूल पकड़ रहा है। एक तरफ दिल्ली सरकार जल्द से जल्द और बड़ी संख्या में लोगों को टीका लगाना चाह रही है, तो वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार उनकी मांग के हिसाब से टीका उपलब्ध नहीं करवा पा रही है।

विज्ञापन


आए दिन केजरीवाल सरकार द्वारा वैक्सीन की मांग को लेकर केंद्र की नीति पर सवाल उठाए जा रहे हैं और अतिरिक्त वैक्सीन की मांग की जा रही है। जिस रफ्तार से दिल्ली में टीकाकरण हो रहा है उसके हिसाब से सरकार के अनुसार अब केवल दो दिनों का ही स्टॉक बचा हुआ है। यानी अगर दो दिनों के भीतर वैक्सीन की और खेप नहीं मिली तो दिल्ली में टीकाकरण को रोकना पड़ेगा।

राजधानी में शुक्रवार को 1.6 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया था। इसके साथ टीका लगवा चुके कुल लोगों का आंकड़ा 82 लाख से अधिक हो गया। ये जानकारी दिल्ली सरकार की ओर से जारी ताजा बुलेटिन में दी गई। 
विज्ञापन


वहीं शनिवार को जारी बुलेटिन में बताया गया कि राजधानी में अब तक 8212158 लोगों का कोरोना टीकाकरण हो चुका है। इनमें से 6345239 को पहली खुराक और 1866919 को टीके की दूसरी खुराक दी गई। 

शुक्रवार को राजधानी में 160738 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें से 130487 को टीके की पहली खुराक और 30251 को दूसरी खुराक दी गई। शुक्रवार को जिन लोगों को टीका लगाया गया उनमें से 44512 लोग 45-60 आयु वर्ग के थे। वहीं 114462 लोग 18-44 आयु वर्ग के थे। 

दिल्ली को शुक्रवार को टीके की 50 हजार खुराकें कोवाक्सिन की मिलीं। दिल्ली के पास फिलहाल 478000 टीकों का स्टॉक है। इनमें 268000 कोवाक्सिन और 210000 कोविशील्ड के टीके हैं। टीकों का ये स्टॉक फिलहाल दो दिनों के लिए पर्याप्त होगा। फिलहाल राजधानी में 1374 केंद्रों पर टीकाकरण चल रहा है जहां रोजाना 226552 टीके लगाने की क्षमता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें