फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: मिल्खा सिंह की याद में किसान मजदूर मैराथन का आयोजन, टिकैत बोले- फ्लाइंग सिख बड़े खिलाड़ी थे

Sun, 04 Jul 2021 10:10 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, नई दिल्ली

सार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि मिल्खा सिंह बड़े खिलाड़ी थे इसलिए उनके याद में आज हम दौड़ लगा रहे हैं। इस दौड़ से उनके परिवार को एक मैसेज जाएगा कि आज भी उन्हें याद किया जाता है।
 
विज्ञापन
मिल्खामिल्खा सिंह की याद में किसान मजदूर मैराथन का आयोजन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है। वहीं, रविवार को यूपी गेट किसान आंदोलन स्थल पर किसान संयुक्त मोर्चा ने फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की याद में किसान मजदूर मैराथन का आयोजन किया। 
विज्ञापन


फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के नाम पर किसानों ने दौड़ लगाई। आंदोलन स्थल के मंच से किसान दौड़ते हुए यूपी गेट फ्लाईओवर के नीचे से निकल कर वापस दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे होकर मंच पर पहुंचे।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि मिल्खा सिंह बड़े खिलाड़ी थे इसलिए उनके याद में आज हम दौड़ लगा रहे हैं। इस दौड़ से उनके परिवार को एक मैसेज जाएगा कि आज भी उन्हें याद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता राकेश टिकैत, किसान आंदोलन कमेटी के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा समेत तमाम पदाधिकारियों ने किसान मजदूर मैराथन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें