फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : अब तक संक्रमण के साथ गंभीर बीमारी वालों की अधिक मौत, स्कूलों में खुलेंगे टीका केंद्र

Fri, 14 Jan 2022 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्री बोले- केस बढ़े पर भर्ती होने वालों की संख्या कम।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक मौतें उन्हीं मरीजों की हो रही, जिन्हें संक्रमण से पहले कोई बीमारी है। उन्हीं बीमारी के चलते इन मरीजों को भर्ती किया जा रहा है और दुर्भाग्यवश अस्पताल में जांच के दौरान ये कोरोना संक्रमित भी मिल रहे हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रेस कान्फ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रोजाना आने वाले नए कोरोना के मामलों की तुलना में अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की दर नियंत्रण में है। मरीजों की अस्पताल में भर्ती होने की दर में कोई इजाफा नहीं हुआ है। उन्होंने दिल्ली में फिलहाल लॉकडाउन लगाए जाने की चर्चा का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों को घबराने की जरूरत नहीं है, केवल कड़ाई से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

दिल्ली में फिलहाल लॉकडाउन लगाने का कोई भी विचार नहीं है। सरकार सभी को लेकर इस लड़ाई को जीतना चाहती है। उन्होंने दिल्ली वालों से अपील की है कि जब भी घर
विज्ञापन

से बाहर निकलें, मास्क जरूर लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। स्वास्थ्य मंत्री ने उम्मीद जताते हुए कहा कि कोरोना का यह पीक जल्द से जल्द आकर खत्म हो, ताकि दिल्ली और देश में कोरोना के मामले कम हों और लोगों को इसके प्रकोप से निजात मिल सके।

मंत्री ने कहा कि अस्पतालों में आईसीयू बेड पर भर्ती मरीजों में बहुत कम ऐसे मामले हैं जो सिर्फ कोरोना के कारण आईसीयू में भर्ती हुए हैं। अधिकांश मरीज ऐसे हैं जो किसी अन्य बीमारी का इलाज करवा रहे हैं और जांच कराए जाने पर कोरोना पॉजिटिव भी आ गए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में फिलहाल बिस्तर की तुलना में बेहद कम मरीज भर्ती हैं।

विज्ञापन

किशोरों के लिए स्कूलों में खोले जाएंगे टीकाकरण केंद्र

राजधानी में किशोर टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार ने स्कूलों में टीकाकरण केंद्र खोलने का फैसला लिया है। बीते 3 जनवरी से दिल्ली में किशोरों को वैक्सीन की खुराक दी जा रही है। अब तक 3.50 लाख से भी ज्यादा किशोर वैक्सीन की पहली खुराक हासिल कर चुके हैं।

बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार ने सभी जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि 20 स्कूलों में 15 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों को वैक्सीन देने के लिए अस्थायी टीकाकरण केंद्र शुरू हो। इसके बाद शिक्षा निदेशालय ने भी सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए। इसमें निदेशालय ने लिखा है कि सभी डीडीई (जिले) और डीडीई (जोन) 20 स्कूलों में किशोरों के लिए अस्थायी टीकाकरण केंद्र खोलें, जहां स्कूल स्वास्थ्य क्लीनिक संचालित किए जा रहे हैं।

दिल्ली सरकार ने आदेश में कहा है कि अधिकारियों को टीकाकरण केंद्र स्थापित करने के लिए जिलाधिकारियों के साथ समन्वय करना है। टीकाकरण केंद्रों के लिए स्कूल के प्रधानाचार्यों द्वारा अलग से पर्याप्त जगह उपलब्ध कराई जाएगी। सभी डीडीई (जिले) और डीडीई (जोन) अपने अधिकार क्षेत्र के तहत टीकाकरण केंद्रों का दौरा करेंगे और दैनिक आधार पर टीकाकरण प्रक्रियाओं की जांच करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें