संदीप मारवाह-राष्ट्रपति खल्टमागीन बाटुल्गा
- फोटो : अमर उजाला
मंगोलिया के राष्ट्रपति खल्टमागीन बाटुल्गा द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक सहित कई मुद्दों पर चर्चा करने के लिए भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के दौरान बाटुल्गा मारवाह स्टूडियो के निदेशक संदीप मारवाह से भी मिले और उनके कामों की सराहना की। इंडो मंगोलियाई फिल्म और सांस्कृतिक फोरम की संरक्षकता को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा की मैं भारत और मंगोलिया के बीच संबंधों को विकसित करने व बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए संदीप मारवाह को बधाई देता हूं।
उन्होंने आगे कहा की मैं भारत की राजकीय यात्रा पर आकर बहुत खुश हूं। भारत के साथ हमारे सदियों पुराने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। मंगोलिया के राजदूत गोंचिग गैंबोल्ड ने इस कार्यक्रम का समन्वय और संचालन किया। इस दौरान आईसीसीआर के महानिदेशक अखिलेश मिश्रा, मंगोलियाई राष्ट्रीय फिल्म आयोग के अध्यक्ष ओरगिल मखान, मंगोलिया के रोड एंड ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट मिनिस्टर एख ऍमगलन ब्यामबसूरेन, ग्रेट हुरल राज्य के सदस्य अंडरमा बतबयार भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मारवाह स्टूडियो के निदेशक संदीप मारवाह ने कहा कि मंगोलिया एक शांतिप्रिय देश है और उनसे हमेशा ही हमारे अच्छे संबंध रहे हैं। मेरे लिए यह खुशी की बात होगी की हम फिल्म और संस्कृति के लिए एक दूसरे का सहयोग करें तभी दो देशों के रिश्ते और भी ज्यादा प्रगाढ़ हो सकते हैं।