फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 अगस्त को झपटमार ने झपट लिया था मोबाइल, बदमाश ने ली सेल्फी और चढ़ गया पुलिस के हत्थे

Tue, 25 Aug 2020 02:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पकड़ा गया चोर सलमान उर्फ गंजा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तरी दिल्ली के कोतवाली इलाके में एक झपटमार मोबाइल झपटने के बाद उससे सेल्फी लेने की गलती कर बैठा। पुलिस ने गूगल ड्राइव की मदद से उसे दबोच लिया। गाजियाबाद के लोनी अंतर्गत राम पार्क निवासी सलमान उर्फ गंजा (23) के पास से झपटे गए नौ मोबाइल बरामद हुए हैं। उसकी गिरफ्तारी से झपटमारी के नौ मामले सुलझे हैं। जेल में बंद सलमान जून में जमानत पर बाहर आया था।

विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि 16 अगस्त को कोतवाली इलाके में बदमाश ने एक युवक से मोबाइल झपट लिया था। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। स्थानीय पुलिस के अलावा थाने की साइबर सेल ने भी मामले की जांच की।

पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके झपटे गए मोबाइल से किसी ने सेल्फी ली है। गूगल ड्राइव पर एक फोटो आई है। साइबर टीम ने फोटो की जांच कर एक मोबाइल नंबर का भी पता लगा लिया। इसके बाद पुलिस ने लोनी में छापामारी कर रविवार को आरोपी दबोच लिया। उसके पास से लूटा गया मोबाइल और आठ अन्य मोबाइल बरामद हुए। आरोपी ने बताया कि उसने मोबाइल लूटने के बाद उससे एक सेल्फी ले ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें