पूर्वी दिल्ली। गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों को बेहतर मोबाइल नेटवर्क सुविधा देगा। अस्पताल प्रशासन ने परिसर में नेटवर्क बूस्टिंग डिवाइस लगाने के लिए कंपनियों से प्रस्ताव मांगे हैं।
यह काम बिना किसी भुगतान के आधार पर किया जाएगा। अस्पताल संबंधित कंपनी को कोई शुल्क नहीं देगा। कंपनी को डिवाइस लगाने के लिए जगह उपलब्ध कराई जाएगी। डिवाइस चलाने के दौरान आने वाले अतिरिक्त बिजली बिल का भुगतान भी संबंधित कंपनी को ही करना होगा। इच्छुक कंपनियां अपने प्रस्ताव जीटीबी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक के कार्यालय में जमा कर सकती हैं। इस पहल से अस्पताल परिसर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या कम होने की उम्मीद है। ब्यूरो