फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: वजीराबाद-खजूरी चौक जाम से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
6.70 करोड़ से सर्विस रोड का होगा कायाकल्प
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। वजीराबाद रोड और खजूरी चौक पर लगने वाले भीषण जाम से लाखों लोगों को जल्द राहत मिलेगी। दिल्ली सरकार का सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग 6.70 करोड़ रुपये की लागत से एस्केप ड्रेन नंबर-1 के किनारे 2.4 किलोमीटर लंबी सर्विस रोड का कायाकल्प करेगा। यह पहल ट्रांस यमुना एरिया डेवलपमेंट बोर्ड की योजना के तहत की जा रही है।
यह सड़क गोकुलपुरी, करावल नगर, खजूरी खास और शिव विहार जैसे घनी आबादी वाले इलाकों से गुजरती है। वर्तमान में यह सर्विस रोड देखरेख के अभाव में बदहाल स्थिति में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं जिससे बारिश में जलभराव होता है। सामान्य दिनों में धूल उड़ने से स्थानीय निवासी और दुकानदार परेशान रहते हैं। पीक आवर्स में दोपहिया और हल्के वाहन चालक इसे बाईपास के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इस पुनर्निर्माण से वाहन चालकों को जाम से निजात मिलेगी। आसपास की आबादी को धूल और कीचड़ से भी मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैकल्पिक मार्ग से मिलेगा सीधा फायदा
सर्विस रोड के पक्का होने से स्थानीय ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा। गोकुलपुरी और करावल नगर से आने वाले वाहनों को वजीराबाद मेन रोड के जाम से बचकर निकलने का रास्ता मिलेगा। खजूरी खास और शिव विहार की अंदरूनी कॉलोनियों की मुख्य सड़क से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें