फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सोमवार से नहीं हो पाएगा टीकाकरण, 18 से 44 साल वालों के लिए लगभग खत्म हुई वैक्सीन

Sat, 22 May 2021 12:46 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आतिशी ने बताया कि इस श्रेणी के लिए वैक्सीन लगभग खत्म हो चुकी है। मजबूरी में दिल्ली सरकार को यह कदम उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
आप विधायक आतिशी - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में सोमवार से 18 से 44 साल वालों के लिए टीकाकरण अस्थायी तौर पर रोक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस श्रेणी के लिए वैक्सीन लगभग खत्म हो चुकी है। मजबूरी में दिल्ली सरकार को यह कदम उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन


वैक्सीन बुलेटिन जारी करते हुए आतिशी ने कहा कि वैक्सीन की कमी के कारण इस आयु वर्ग के कुल 368 टीकाकरण केंद्रों में से 235 केंद्र पहले ही बंद हो चुके हैं। बाकी 133 केंद्र भी शनिवार को बंद हो जाएंगे। लिहाजा, सोमवार से इस श्रेणी के लिए टीकाकरण अभियान अस्थायी तौर पर रुक जाएगा। उन्होंने कहा कि 45 साल से अधिक उम्र वालों के लिए कोवाक्सिन का एक दिन का ही भंडार बचा है। जबकि, कोविशील्ड का स्टॉक आठ दिनों तक चल सकेगा।

आतिशी ने कहा कि बृहस्पतिवार को कुल 77,594 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें 56,375 लोगों को पहली और 21,219 को दूसरी खुराक दी गई। दिल्ली में शुक्रवार तक 50 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें