फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: युवती से मोबाइल छीनकर भाग रहा था बदमाश, राहगीर की मदद से दबोचा  

Tue, 25 Jan 2022 09:24 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पकड़े गए बदमाश की पहचान मोहन गार्डन निवासी राशिद अली (29) के रूप में हुई है। भगवती गार्डन निवासी उमा निजी कंपनी में काम करती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहन गार्डन इलाके में एक युवती ने बहादुरी दिखाते हुए राहगीरों की मदद से एक बदमाश को दबोच लिया। बदमाश को बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़ा गया बदमाश युवती से फोन छीनकर भाग रहा था। पुलिस बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ कर रही है। बदमाश के कब्जे से युवती का फोन मिल गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पकड़े गए बदमाश की पहचान मोहन गार्डन निवासी राशिद अली (29) के रूप में हुई है। भगवती गार्डन निवासी उमा निजी कंपनी में काम करती है। सोमवार रात 8 बजे अपने भाई के साथ घर की ओर जा रही थी। जैन रोड पर एक बदमाश ने उसके हाथ से फोन छीन लिया और एक गली में भागने लगा। पीड़िता ने भी शोर मचाते हुए बदमाश का पीछा करने लगी। 

गली में सामने से आ रहे दो युवकों ने बदमाश को भागते देख उसे दबोच लिया। बदमाश के पकड़े जाने के बाद किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके पेंट के जेब से युवती का मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राशिद के खिलाफ पहले से कोई मामला दर्ज नहीं है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें