फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : जेब से सिर्फ तीन रुपये मिलने पर बदमाश हुआ आग बबूला, फैक्टरी कर्मी को पीट-पीट कर किया अधमरा

Fri, 09 Apr 2021 08:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली के अलीपुर में एक बदमाश ने फैक्टरीकर्मी को पीट-पीट कर इसलिए अधमरा कर दिया, क्योंकि लूटपाट के दौरान उसके जेब में सिर्फ तीन रुपये मिले। पीड़ित को घायल करने के बाद बदमाश तीन रुपये ही लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज किया है और पीड़ित के बताए हुलिए के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी है। पीड़ित की पहचान मूलत: यूपी के गांव नगला दशरथ, मैनपुरी निवासी अर्जुन के रूप में हुई है। 

वह पिछले आठ साल से सिंघु गांव में रहता है और कोंडली स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। मंगलवार की रात वह साइकिल से फैक्टरी जा रहा था। दादा भैया मंदिर के पास एक युवक उसके सामने आ गया और धक्का देकर उसे साइकिल से गिरा दिया। बदमाश उसे हथियार दिखाकर उससे नकदी और अन्य सामान देने के लिए कहा।
विज्ञापन


अर्जुन ने उससे कहा कि उसके पास कुछ भी नहीं है। उसके बाद बदमाश उसकी पिटाई करने लगा और फिर पीछे से गले में बांह का फंदा बनाकर उसे पीटता रहा। इस दौरान बदमाश अर्जुन के जेबों को टटोलता रहा। उसके एक जेब से सिर्फ तीन रुपये खुल्ले मिले। 
विज्ञापन

यह देखकर बदमाश गुस्से से लाल हो गया और अर्जुन को पीटने लगा। वह उसे तब तक पीटता रहा जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। उसके बाद बदमाश उसे भागने के लिए कहा। डरा सहमा अर्जुन किसी तरह से साइकिल खींचते हुए फैक्टरी पहुंचा और अपने सहकर्मी को घटना की जानकारी दी। 

सहकर्मी उसे लेकर सिंघु गांव स्थित उसके घर पर पहुंचे। जहां से अर्जुन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अर्जुन को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने उसके बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें