फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: मिरांडा हाउस ने शुरू किए 15 प्रोफेशनल कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
-डीयू के छात्र पढ़ाई के साथ निखारेंगे हुनर, फिल्म मेकिंग, एनिमेशन और वीएफएक्स में कॅरिअर बनाने का मौका
विज्ञापन

-बेहतर प्रदर्शन करने वाले 15 छात्रों को अपना कारोबार शुरू करने के लिए मिलेगी मदद

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के छात्र अब पढ़ाई के साथ फिल्म मेकिंग, एनिमेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे नए क्षेत्रों में भी हुनर सीख सकेंगे। मिरांडा हाउस ने नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएसडीसी) और इरोज एआई विद्या के साथ मिलकर 15 प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। इनका उद्देश्य छात्रों को रोजगार के साथ-साथ अपना कारोबार शुरू करने के लिए भी तैयार करना है। इन कोर्सेज को डीयू में पढ़ाई कर रहे छात्र ही कर सकेंगे।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार सभी कोर्स 6 महीने के होंगे। इनमें एआई फिल्म मेकिंग, इन्फ्लुएंसर एवं क्रिएटर बिजनेस, अवतार और डिजिटल ह्यूमन क्रिएशन, वीडियो एडिटिंग, वीएफएक्स, एनिमेशन, स्क्रिप्ट राइटिंग, एक्टिंग, म्यूजिक प्रोडक्शन, साउंड एडिटिंग, आर्ट डायरेक्शन, वीडियो ब्लॉगिंग और एआर/वीआर प्रोडक्शन जैसे कोर्सेज शामिल हैं। कॉलेज प्रशासन के अनुसार इन कोर्सेज के माध्यम से छात्रों को सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिभा दिखाने और अपने हुनर को कारोबार में बदलने के तरीके भी सिखाए जाएंगे। एआई फिल्म मेकिंग कोर्स में छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से फिल्म और वीडियो तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, इन्फ्लुएंसर और क्रिएटर बिजनेस कोर्स के तहत डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये कमाई करने और अपना काम आगे बढ़ाने की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कोर्स में दिल्ली विश्वविद्यालय के योग्य छात्रों को मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। कोर्स की फीस 50 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक रखी गई है। खास बात यह है कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले 15 छात्रों को अपना कारोबार शुरू करने के लिए मदद भी दी जाएगी। इस पहल से छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही नए कौशल सीखने और नौकरी के अलावा अपना स्टार्टअप या क्रिएटिव बिजनेस शुरू करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें