फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, साथी जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। तिगड़ी इलाके में सोमवार देर रात एक 15 साल के नाबालिग की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई, जबकि उसके साथी को चाकू और बेल्टों से पीट-पीटकर जख्मी कर दिया। हमलावरों ने क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग भी की। घायल को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में दाखिल कराया गया है। उसकी पहचान जेजे कैंप तिगड़ी निवासी अमन उर्फ मोहमद अली (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में शामिल दो नाबालिगों को समेत तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। डीसीपी दक्षिणी अतुल ठाकुर का कहना है कि कुछ दिन पहले दक्षिणपुरी इलाके में विनय नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी, जिसका बदला लेने के लिए आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। दोनों गुटों में पुरानी रंजिश लंबे वक्त से चली आ रही थी। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जेजे कैंप इलाके में रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को जख्मी हुए दो लोग वहां मिले, जिन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान 15 साल के नाबालिग ने दम तोड़ दिया, जबकि उसके साथी अमन का इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि यह हमला पुरानी आपसी रंजिश का नतीजा है। पुलिस ने हत्या में शामिल गाजियाबाद के लोनी से अभिषेक और 17 साल के नाबालिग को पकड़ लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर दक्षिणपुरी इलाके से 14 साल के तीसरे आरोपी को भी पकड़ लिया है।
दोनों गुट पास के झुग्गी-झोपड़ी के ही रहने वाले
जांच में सामने आया कि दोनों गुटों में पहले भी कई बार सरेराह इस तरह मारपीट हो चुकी है। पीड़ित व आरोपी पक्ष जेजे कैंप के पास ही झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं। सूत्रों का कहना है कि आपराधिक गतिविधि में दोनों गुटों के शामिल होने की बात कई बार सामने आई है। दोनों गुट क्षेत्र में आए दिन अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए एक-दूसरे पर हमला करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें