दिल्ली के उत्तम नगर में चाकूबाजी की घटना में 16 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई, जबकि एक अन्य किशोर घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में अज्ञात लोगों द्वारा कथित तौर पर चाकू से किए गए। हमले में 16 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस द्वारा यह जानकारी साझा की गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, रविवार शाम 7:49 बजे चाकूबाजी की घटना को लेकर एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के वहां पहुंचने तक दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया जा चुका था। पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि घायलों में से एक समीर मोहम्मद (17) का इलाज चल रहा है, जबकि दूसरे घायल निजाम (16) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
जांच के दौरान दो आरोपियों सुमित उर्फ काना और निखिल उर्फ माथा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि घटना में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।