फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: यौन उत्पीड़न मामले पर मंत्री आतिशी सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट; बताएं शिकायतें कब-कब मिलीं

Sat, 26 Aug 2023 09:38 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मंत्री आतिशी ने शनिवार को मुख्य सचिव नरेश कुमार को पत्र लिखा है और पूछा कि नाबालिग से बलात्कार और उसे गर्भवती करने के आरोपी अधिकारी के खिलाफ शिकायतों के बाद भी काम करने की इजाजत कैसे मिली।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री आतिशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यौन उत्पीड़न मामले पर मंत्री आतिशी सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट; यौन उत्पीड़न की कई शिकायतों की जानकारी मिलने पर नाराजगी

विज्ञापन




दिल्ली मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव से किशोरी से दुष्कर्म मामले में दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के आरोपी अधिकारी पर की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। आतिशी ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को पत्र लिखकर कई सवाल भी उठाए हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब आरोपी अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतें थीं तो उसे महिला एवं बाल विकास जैसे संवेदनशील विभाग में काम करने की अनुमति किसने दी।

आतिशी ने रिपोर्ट में मुख्य सचिव से यौन उत्पीड़न के मामले में पूछताछ, शिकायतों को देखने वाले अधिकारियों और आरोपी अधिकारी के खिलाफ शिकायतों पर की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई के बारे में जवाब मांगा है। उन्होंने 28 अगस्त शाम पांच बजे तक मुख्य सचिव से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आतिशी ने कहा कि समय पर कार्रवाई न करने से ऐसे गलत काम करने वालों को बढ़ावा मिलता है। आरोपी अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतें दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की जानकारी में थीं तो यह बहुत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आतिशी ने मुख्य सचिव से कहा है कि वे अपनी रिपोर्ट में बताएं कि उत्पीड़न की शिकायतें कब-कब प्राप्त हुईं। वह अधिकारी कौन था जिसने इन शिकायतों को निपटाया। यदि यौन उत्पीड़न की शिकायतों के बारे में मीडिया रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए तो ऐसी गंभीर शिकायतों को संभालने और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने में सरकारी तंत्र की ओर से उदासीनता का स्तर वास्तव में चौंकाने वाला है। सवाल उठता है कि ऐसी और कितनी घटनाएं हो सकती हैं, जो कभी सामने ही नहीं आई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें