फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी खराबी के कारण 2 घंटे प्रभावित रही मेट्रो सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। येलो लाइन पर शनिवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो सेवा करीब 2 घंटे तक प्रभावित रही। पहले तो मेट्रो कुछ देर तक लगभग आधे घंटे के बाद आ रही थी, बाद में आनी बंद हो गई। पीक आवर में मेट्रो का परिचालन प्रभावित होने से दफ्तर जाने वाले लोगों को खासा परेशानी हुई। येलो लाइन के इंटरचेंज वाले स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का इस्तेमाल करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह करीब 9 बजे येलो लाइन पर मेट्रो का परिचालन धीमा पड़ने लगा था, लेकिन यात्रियों की इसकी वजह नहीं पता थी। मेट्रो आने में देरी होने के कारण राजीव चौक, आईएनए और हौज खास पर भीड़ बढ़ने लगी थी। यहां पर यात्री एक दूसरे से मेट्रो के देरी से आने का कारण जानने की कोशिश कर रहे थे। लगभग आधे घंटे बाद 9.26 बजे डीएमआरसी ने अपने एक ट्वीट के जरिये यात्रियों को इस बात की जानकारी दी कि ग्रीन पार्क से कुतुब मीनार के बीच कुछ तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो का परिचालन धीमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें