फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजफगढ़ से ढांसा बस स्टैंड तक दौड़ी मेट्रो

विज्ञापन
उद्घाटन के बाद ढांसा बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन पर खुशी मनाते यात्री। - अमर उजाला - फोटो : Ashram
विज्ञापन
नई दिल्ली। मेट्रो की ग्रे लाइन पर शनिवार को नजफगढ़ और ढांसा बस स्टैंड के बीच सेवाएं शुरू कर दी गईं। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस सेक्शन पर सेवाओं का उद्घाटन किया। इससे पहले द्वारका से नजफगढ़ के बीच मेट्रो सेवाएं थीं। इस कॉरिडोर पर अब ढांसा बस स्टैंड स्टेशन तक करीब 1.2 किलोमीटर का विस्तार किया गया है। सेवाएं शुरू होने से दिल्ली-हरियाणा सीमा पर 50 से अधिक गांवों के लाखों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

दोपहर के समय शुभारंभ के बाद शाम 5 बजे से यात्रियों के लिए सेवाएं शुरू की गईं। खास बात यह है कि इस सेक्शन के शुरू होने से नजफगढ़, ढांसा और झज्जर के आसपास आतंरिक हिस्सों में रहने वाले लोगों को दिल्ली की जीवनरेखा से जुड़ने का मौका मिल गया। अब उन्हें दिल्ली आवागमन के दौरान सड़कों पर जाम से नहीं जूझना होगा और कम वक्त में गंतव्यों तक पहुंच सकेंगे।
मेट्रो की पहली अंडरग्राउंड पार्किंग में 300 वाहनों के लिए सुविधा
दिल्ली मेट्रो का यह पहला ऐसा स्टेशन है, जहां भूमिगत स्टेशन पर यात्रियों को अंडरग्राउंड पार्किंग की सुविधा दी गई है। इसमें 300 वाहनों के लिए इंतजाम है, जिनमें 100 से अधिक कार और 180 दुपहिया वाहनों की पार्किंग हो सकती है। इससे मेट्रो यात्रियों को वाहनों की पार्किंग के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और सड़कों पर भी जाम नहीं लगेगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों को मिला आधुनिक परिवहन सेवा से जुड़ने का मौका : पुरी
उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मेट्रो के विस्तार से ग्रामीणों को आधुनिक परिवहन व्यवस्था के इस्तेमाल का मौका मिलेगा। इससे न केवल आवागमन में सहूलियतें बढ़ेंगी बल्कि आसपास के क्षेत्रों में विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी), स्थानीय सांसद प्रवेश वर्मा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से ग्रे लाइन के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे लाखों लोगों को शहरी परिवहन प्रणाली से जुड़ने का मौका मिला है।
2015 के विधानसभा चुनाव में किया वादा पूरा : केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली ही नहीं, हरियाणा के लोगों को भी इस सेक्शन के शुरू होने से सहूलियतें मिलेंगी। अब उन्हें दिल्ली आने के लिए फिरनी चौक क्रॉस कर दिल्ली गेट नहीं जाना पड़ेगा। वह सीधे ढांसा बस स्टैंड स्टेशन से मेट्रो ले सकेंगे। इससे फिरनी चौक पर लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि साल 2015 विधानसभा चुनाव के दौरान किया गया वादा पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें