साइनेज लगाने से यात्रियों को दिल्ली मेट्रो से संबंधित जानकारी देने के साथ ही टिकटिंग, सिस्टम-मैप, पहली और अंतिम ट्रेन के समय, क्या करें और क्या न करें, हेल्पलाइन नंबर, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं, खोया एवं पाया, अन्य वैधानिक जानकारी लेने में सहायता मिलेगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने फेज-1 और 2 सहित तमाम इंटरचेंज स्टेशनों पर विशेष साइनेज लगाने का काम कर रहा है। इससे यात्रियों को दूर से ही टिकटिंग, सिस्टम-मैप, पहली और आखिरी ट्रेन का समय, हेल्पलाइन नंबर, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं, खोया एवं पाया सहित कई अहम जानकारियां मिल सकेंगी।
विज्ञापन
सभी इंटरचेंज और भूमिगत मेट्रो स्टेशनों पर लगे द्विभाषी साइनेज (अंग्रेजी एवं हिंदी) में एलईडी लगे हैं, इसलिए दूर से सभी संकेत या शब्दों को आसानी से देखा जा सकता है। मेट्रो नेटवर्क के फेज वन एवं फेज-टू के सभी नॉन बैकलिट साइनेज लगाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो स्टेशनों पर टिकटिंग क्षेत्र के नजदीक लगाए गए हैं, ताकि यात्रियों को इसे देखकर सफर में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
मेट्रो परिसरों में क्या करें एवं क्या न करें के रूप में सामान्य आचरण की जानकारियां भी लिखी होंगी। डीएमआरसी ने सभी इंटरचेंज मेट्रोस्टेशनों पर साइनेज लगाने का काम पूरा कर लिया है। मार्च, 2022 तक फेज-1 और 2 के शेष मेट्रो स्टेशनों पर साइनेज लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके तहत कुल फेज एक, दो के 158 स्टेशनों सहित 400 से अधिक ऐसे साइनेज लगाए जा रहे हैं। यह साइनेज पूरे नेटवर्क पर लगे समस्त साइनेज के मानकीकरण के लिए उठाया गया एक कदम है, ताकि टिकटिंग क्षेत्र के सौंदर्य में बढ़ोतरी हो सके। फेज-एक, दो के बाद तीसरे फेज के सभी मेट्रो स्टेशनों पर ऐसे ही साइनेज लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
साइनेज के तीन हिस्सों में होंगी अहम जानकारियां
बांयी तरफ के फ्रेम में टिकटिंग, स्मार्ट कार्डों के फायदे, टाइमजोन (किराया), टोकन व कार्डों के रिफंड के नियम, डिजिटल माध्यमों से स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करने संबंधी जानकाररयिं हैं। बीच के फ्रेम में सिस्टम मैप-सह-किराया चार्ट, पहली और अंतिम ट्रेन का समय और डीएमआरसी वेबसाइट एवं एप्लिकेशन संबंधी जानकारी। दाहिने तरफ के फ्रेम में दिल्ली मेट्रो रेल (परिचालन एवं अनुरक्षण) अधिनियम, 2002 के तहत जुर्माना, क्या करें एवं क्या न करें, खोया एवं पाया कार्यालय, हेल्पलाइन नंबर, गुम हुए व्यक्तियों की जानकारी और दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं सहित दूसरी जानकारियां भी होंगी।