फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से और चढ़ेगा पारा, बढ़ेगी तपिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। सर्दी के बाद अब गर्मी रंग दिखाने को तैयार है। शनिवार से पारा और चढ़ेगा और दिन में तपिश का अधिक अहसास होगा। अगले सप्ताह की शुरुआत में ही तापमान के 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाने के आसार हैं। साथ ही, न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन

राजधानी से अब सर्दी की लगभग विदाई हो चुकी है। सुबह-शाम को छोड़ दें तो दिन में सर्दी का अहसास पूरी तरह खत्म हो गया है। इसी कारण लोग दिन में गर्म कपड़े पहनने से परहेज कर रहे हैं। शाम को भी हल्के गर्म कपड़े ही पहन रहे हैं। शुक्रवार को भी तेज धूप खिली और मौसम खुशनुमा रहा।
स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के दोबारा सक्रिय होने के आसार हैं। इस वजह से पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फबारी का दौर चलेगा। हालांकि, इसका असर दिल्ली जैसे मैदानी इलाकों में देखने को नहीं मिलेगा। यहां इससे सिर्फ हवा की दिशा बदलकर पूर्व हो जाएगी। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका 28.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर अधिकतम 100 व न्यूनतम 48 फीसदी रहा। अगले पूरे सप्ताह हवा में नमी का स्तर अधिकतम होने की वजह से सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर की हवा शुक्रवार को भी बहुत खराब श्रेणी में बरकरार रही। अगले 24 घंटे में भी इसमें सुधार की संभावना नहीं है। रविवार से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार हो सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 311 दर्ज किया गया। गाजियाबाद की हवा 352 एक्यूआई के साथ सबसे खराब रही। इससे एक दिन पहले केवल गुरुग्राम की हवा खराब श्रेणी में थी, लेकिन 24 घंटे में यह भी बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई। शुक्रवार को फरीदाबाद की हवा खराब श्रेणी में रही।
सफर के अनुसार, वेंटिलेशन इंडेक्स के साथ न देने की वजह से एक्यूआई खराब है। 21 फरवरी से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे हवा में हल्का सुधार दर्ज किया जा सकता है। पिछले 24 घंटे में हवा में पीएम10 123 व पीएम 2.5 64 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें