फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में पारा 40 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पारे ने अप्रैल के पहले हफ्ते में ही अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। सोमवार को दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में यह 40.5, नरेला में 40.3 और पीतमपुरा में तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीते साल 16 अप्रैल को तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली के कई इलाके गर्मी की चपेट में रहे। औसत तापमान सामान्य से 4 अधिक 38.4 और न्यूनतम 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह यह इस साल में इस माह का सर्वाधिक तापमान है। रिज, आया नगर, दिल्ली यूनिवर्सिटी, जाफरपुर जैसे इलाकों में पारा 39 डिग्री के पार रहा।
करीब के नोएडा में भी तापमान ने 40 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू लिया। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 36.7 दर्ज हुआ था। रविवार की सुबह एक दशक में सबसे ठंडी रही थी। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। विभाग ने आंधी के साथ गड़गड़ाहट होने की संभावना जताई है। इससे गर्मी से आंशिक राहत मिलेगी। राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने 8 से 11 अप्रैल के बीच तापमान के कुछ कम रहने की संभावना जताई है। इस दौरान यह 36-37 डिग्री के बीच रह सकता है। इसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें