फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दो गोलियां मारकर दबोचा भाड़े का हत्यारा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पुलिस की स्पेशल सेल ने शांति वन इलाके में मुठभेड़ के बाद बिजनौर के चांदपुर निवासी भाड़े के हत्यारे और हथियार तस्कर राजू (38) को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान उसके दोनों पैरों में गोलियां लगी हैं। उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह दिल्ली में अवैध हथियार देने आया था। उसे बिजनौर के एक व्यक्ति के साथ मिलकर हरिद्वार में भाड़े पर हत्या करनी थी। पुलिस अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उससे पता करेगी कि हरिद्वार में उसे किसके कत्ल का कांट्रेक्ट मिला था।
विज्ञापन

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह ने बताया कि एक सूचना के बाद शांति वन साइड से गीता कॉॅलोनी फ्लाईओवर के पास एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार, कर्मवीर व एसआई राजेश कुमार की टीम ने घेराबंदी की। सोमवार शाम यूपी नंबर की स्कूटी पर राजू पहुंचा तो पुलिस ने सरेंडर को कहा। उसने स्कूटी छोड़कर पुलिस टीम पर चार गोलियां चलाईं। एक गोली एक पुलिसकर्मी को लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट के कारण वह बच गया।
जवाब में पुलिस ने भी तीन गोलियां चलाईं। बदमाश के दोनों पैरों में एक-एक गोली लगी है। राजू से .32 बोर की 5 पिस्टल और 4 कारतूस बरामद किए गए हैं। वह मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से अवैध हथियार लेकर आया था। उसे ये दिल्ली व मेरठ में देने थे। बाकी हथियारों से उसे हरिद्वार में हत्या करनी थी। राजू के खिलाफ दिल्ली व यूपी में 24 से अधिक मामले दर्ज हैं। उस पर दिल्ली में दो डकैती, एक हत्या के प्रयास और दो आर्म्स एक्ट के मामले हैं। वसंत विहार थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले में उसे कोरोना काल में पैरोल मिली थी, जिसे यह जंप कर गया था। पश्चिमी विहार में दर्ज लूटपाट के प्रयास के मामले में इसको सजा हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, राजू साथियों के साथ डकैती भी करता था। इसने 11 वारदात की थीं, जिनमें तीन लोगों की मौत हुई थी। वह पिछले छह महीने से दिल्ली के तिलक नगर व खजूरी खास इलाके में छिपा था। इसके पास से बरामद स्कूटी गाजियाबाद से चुराई गई है। वह गाजियाबाद से ही दिल्ली के किसी गैंगस्टर को हथियार देने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें