फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: एमसीडी बजट के लिए स्थायी समिति बैठक में सदस्यों ने दिए अहम सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य-शिक्षा सेवाओं को बेहतर बनाने और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मुद्दों को उठाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी के बजट को लेकर तैयारी के सिलसिले में सोमवार को स्थायी समिति की बैठक में सदस्यों ने अहम सुझाव दिए। उधर, समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने आगामी बजट में उनके सुझावों को शामिल करने पर विचार करने का आश्वासन दिया।
बैठक के दौरान भाजपा व आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने, नागरिक सुविधाओं के विस्तार, आधारभूत ढांचे के विकास, स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं को बेहतर बनाने और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इसके साथ ही वित्तीय अनुशासन बनाए रखने और एमसीडी की आय बढ़ाने के संभावित उपायों से जुड़े सुझाव दिए। इसके अलावा सदस्यों ने एमसीडी की संपत्तियों के अधिकतम और प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्या शर्मा ने सदस्यों की ओर से दिए गए सुझावों पर सहमति जताते हुए कहा कि इन बिंदुओं को बजट में शामिल करने के लिए गंभीरता से विचार किया जाएगा। बजट एक नीतिगत दस्तावेज है, जिसका सीधा असर नागरिक सुविधाओं और शहर के विकास पर पड़ता है। इसलिए इसे जनहित को ध्यान में रखते हुए संतुलित और व्यवहारिक बनाया जाएगा। सत्या शर्मा ने कहा कि बजट निर्माण की प्रक्रिया पूरी तरह सहभागी और समावेशी है, जिसमें पक्ष और विपक्ष दोनों के सदस्यों से मिले सुझावों को समेकित किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एमसीडी का उद्देश्य सीमित संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर अधिकतम जनहित सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें