यश ने बताया कि महिलाओं में क्यूआर कोड वाली मेहंदी की डिमांड बहुत है। रक्षाबंधन बुधवार और बृहस्पतिवार को मनाया जा रहा है। ऐसे में मेहंदी की बहुत डिमांड है। यह काफी ट्रेंड में भी है। यह विचार भी सोशल मीडिया में एक वीडियो देखकर ही आया था, जिसमें बहन भाई को मेहंदी लगाती है और क्यूआर कोड दिखाकर पैसे मांगती है। इससे क्यूआर कोड वाली मेंहदी का आइडिया आया। हालांकि, उनका कहना है कि इसे स्कैन करने पर पैसों का लेन-देन नहीं होता। यह बस एक डिजाइन भर है।
बाजारों में मेहंदी की खूब डिमांड
रक्षा बंधन पर मेहंदी वालों के यहां बहुत भीड़ देखी जाती है। दिल्ली के कई बाजारों में बहनें मेहंदी लगा रही हैं। सरोजिनी, कमला बाजार, लाजपत समेत कई बाजारों में 100 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक बहनें मेहंदी लगवा रही हैं। बाजारों में मेहंदी को लेकर अलग ही भीड़ दिखाई दी।