फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: एमसीडी के अस्पतालों से दवाइयां गायब, मरीजों को नहीं मिल रहा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदूराव अस्पताल जैसे बड़े अस्पतालों में कर्मचारियों की कमी से परिजनों को ढोने पड़ रहे स्ट्रेचर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) के नेता और वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल ने एमसीडी के अस्पतालों में दवाइयों की भारी कमी और कर्मचारियों की कमी को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने बृहस्पतिवार को हुई स्वास्थ्य समिति की बैठक में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि पिछले कई महीनों से स्वामी दयानंद अस्पताल सहित अधिकांश अस्पतालों और डिस्पेंसरी में मरीजों को आवश्यक दवाइयां नहीं मिल रही हैं।
गोयल ने बताया कि हिंदूराव अस्पताल जैसे बड़े अस्पतालों में कर्मचारियों की कमी के कारण मरीजों के परिजनों को स्ट्रेचर तक खुद ढोने पड़ रहे हैं। जबकि एमसीडी के अस्पताल गरीब तबके के लोगों की आखिरी उम्मीद हैं, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से मरीज दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुगर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक आदि बीमारियों की आवश्यक दवाइयां दो से तीन महीने से अस्पतालों में उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा 50 से अधिक जरूरी दवाइयों का स्टॉक खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोयल ने मेयर राजा इकबाल सिंह, आयुक्त अश्विनी कुमार और स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष मनीष चड्ढा से तत्काल कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि एमसीडी को तुरंत दवाइयों की खरीद करनी चाहिए और अस्पतालों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती कर गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें