फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: एमसीडी पर कूड़े के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक कुलदीप कुमार ने लैंडफिल साइट का किया दौरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गाजीपुर लैंडफिल साइट पर कूड़े की जगह कंस्ट्रक्शन का मलबा डालकर ठेकेदारों के करोड़ों रुपये की वसूली किए जाने का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने बृहस्पतिवार को लैंडफिल का दौरा कर आरोप लगाया कि भाजपा शासित एमसीडी की मिलीभगत से कूड़ा प्रबंधन के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है।
प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने भी भाजपा पार्षद की ओर से स्थायी समिति की बैठक में किए गए खुलासे का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि निजी कंपनियां लैंडफिल पर मलबा डालकर उसे कूड़े के रूप में दिखाती हैं और वजन के आधार पर एमसीडी से करोड़ों का भुगतान ले रही हैं। उन्होंने कहा कि जानबूझकर दूसरे विभागों से एमसीडी में प्रतिनियुक्ति पर आए अधिकारियों को उपायुक्त लगाया गया है ताकि भ्रष्टाचार बिना रोक-टोक चलता रहे और अधिकारियों पर कोई जवाबदेही न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर कूड़ा पड़ा है लेकिन लैंडफिल पर कंस्ट्रक्शन मलबे को कूड़ा बताकर तौला जा रहा है। कूड़ा सही से उठ नहीं रहा लेकिन कूड़ा उठाने वाली कंपनियों को भारी भुगतान किया जा रहा है। विधायक कुलदीप कुमार ने गाजीपुर साइट का निरीक्षण कर बताया कि गाजीपुर मुर्गा मंडी से कोंडली पुल तक लगभग दो किलोमीटर में सड़क किनारे भारी मात्रा में कंस्ट्रक्शन मलबा फैला मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें