फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD Election 2022: राजधानी में कल शाम से दो दिन नहीं मिलेगी शराब, सात दिसंबर को भी रहेगा ड्राई डे

Thu, 01 Dec 2022 03:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में कल से ही दो दिन के ड्राई डे का एलान कर दिया है। इसके बाद सात दिसंबर को भी ड्राई डे रहेगा। इस आदेश के तहत कल शाम साढ़े पांच बजे के बाद से ही दिल्ली में शराब की दुकानों पर ताला लटक जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली में तीन दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर शुक्रवार शाम से लेकर रविवार शाम तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इसके बाद सात दिसंबर बुधवार को भी ड्राई डे रहेगा। दिल्ली नगर निगम चुनाव को देखते हुए ड्राई डे घोषित किए गए हैं। दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए चार दिसंबर यानी रविवार को मतदान होगा। वोटों की गिनती सात दिसंबर को होगी। दिल्ली आबकारी विभाग ने बताया कि वोटों की काउंटिंग वाले दिन सात दिसंबर को भी शराब की बिक्री पर पाबंदी रहेगी।

विज्ञापन

दिल्ली में एमसीडी चुनावों के लिए कल शुक्रवार को प्रचार-प्रसार का आखिरी दिन है। सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं मतदाताओं को रिझाने के लिए तरह तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी बीच निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में कल से ही ड्राई डे का एलान कर दिया है। इस व्यवस्था के मुताबिक कल शाम पांच बजे के बाद से ही दिल्ली में शराब की दुकानों पर ताला लटक जाएगा। इस आदेश के तहत शराब दुकानें दो दिसंबर शाम साढ़े पांच बजे से चार दिसंबर शाम साढ़े पांच बजे तक तक बंद रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें