फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: महापौर ने परखी सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। महापौर प्रवेश वाही ने मंगलवार को उत्तरी दिल्ली के मल्कागंज वार्ड में दो किलोमीटर पैदल चलकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मल्कागंज चौक स्थित पार्क में पड़ा मलबा खुद उठाकर सफाई में जनभागीदारी का संदेश दिया। मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण की स्थिति देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों को तत्काल अतिक्रमण हटाने के साथ ही अतिक्रमणकारियों के चालान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महापौर ने मुख्य मार्ग की जेटिंग मशीन से सफाई भी कराई। उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले एक सफाई कर्मचारी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उसका नाम पुरस्कार के लिए भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ बनाने के लिए जनभागीदारी जरूरी है। इसके बाद महापौर ने तिमारपुर स्थित बालकराम अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने एंटी रैबीज वैक्सीन और सीरम की उपलब्धता पर संतोष जताया तथा लैब का जायजा लिया। मरीजों से बातचीत कर डॉक्टरों और दवाओं की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान तिमारपुर के विधायक सूर्य प्रकाश खत्री, स्थानीय पार्षद रेखा भी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें