फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन को लप्पू कहने वाली मिथलेश फंसी: मानहानि का भेजा गया नोटिस, वकील बोले- ऐसी बातें बोलकर छवि को किया खराब

Wed, 16 Aug 2023 10:22 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रबूपुरा (ग्रेटर नोएडा)

सार

मिथलेश भाटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। जिसमें मिथलेश कहती नजर आ रही हैं कि लप्पू सा सचिन है। झिंगुर सा लड़का...। उनका वीडियो वायरल होने पर कई यू-ट्यूबर ने अपने शब्दों में पिरो कर गाने तक बना दिए।
विज्ञापन
सचिन मीणा और मिथिलेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अभी हाल ही में सचिन के पड़ोसी गांव निवासी महिला मिथलेश ने सचिन को लप्पू और झींगुर कहा था। मंगलवार को सचिन के वकील एपी सिंह ने मिथलेश भाटी को मानहानि का नोटिस भेजा है।

विज्ञापन

एपी सिंह का कहना है कि इस तरह की बातें बोलकर सचिन की छवि को खराब किया जा रहा है। महिला मिथलेश भाटी रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के म्याना गांव की निवासी है। वह सचिन को जानती हैं। कानूनी नोटिस के मामले में मिथिलेश भाटी की ओर से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

मिथलेश भाटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। जिसमें मिथलेश कहती नजर आ रही हैं कि लप्पू सा सचिन है। झिंगुर सा लड़का...। उनका वीडियो वायरल होने पर कई यू-ट्यूबर ने अपने शब्दों में पिरो कर गाने तक बना दिए। उनके वीडियो को कट-पेस्ट कर कई यू-ट्यूबर ने देश-विदेश में प्रसारित भी कर दिए। सचिन के अधिवक्ता का कहना है कि इससे सचिन की छवि को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें