फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से नाराज है मानसून!: यलो अलर्ट के बाद भी नहीं बरसे बदरा, पारा 35 के पार; 5 अगस्त तक पूर्वानुमान जारी

Thu, 30 Jul 2026 07:04 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मानसून की दस्तक के बावजूद बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी और उमस रही। मौसम विभाग ने 31 जुलाई से पांच अगस्त तक हल्की बारिश से उमस से कुछ राहत की संभावना जताई है।
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन, इसका खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था। स्थिति इससे अलग ही देखने को मिली। बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल नजर आए। दिल्ली में असल तापमान के मुकाबले गर्मी अधिक महसूस की गई। ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही तेज धूप निकली। 

विज्ञापन

 

दिन चढ़ने के साथ सूर्यदेव अपने और तल्ख तेवर दिखाने लगे। दोपहर एक-दो बजे लोगों को गर्म हवा के थपेड़ों का भी अहसास हुआ। इस दौरान अधिकतम तापमान 35.8 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा, अधिकतम 91 और न्यूनतम आर्द्रता 67 फीसदी दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान दो-तीन और अधिकतम तापमान चार-पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

दिल्ली-एनसीआर में अगले छह दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 जुलाई से पांच अगस्त तक आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। साथ ही, बीच-बीच में बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकांश दिनों में सुबह से दोपहर के बीच कई इलाकों में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं, जबकि दो अगस्त को शाम और रात के समय भी हल्की बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन

इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि हल्की बारिश के कारण लोगों को उमस से कुछ राहत मिल सकती है, हालांकि बादलों के कारण मौसम नम बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें