फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: मालवीय नगर के बाद अब हुमायूंपुर के होटल में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची पांच दमकल गाड़ियां

Thu, 04 Jun 2026 08:07 PM IST
Rahul Kumar Tiwari एएनआई, नई दिल्ली

सार

सफदरजंग एन्क्लेव के पास हुमायूंपुर गांव स्थित एक होटल के बेसमेंट में गुरुवार शाम आग लग गई। सूचना मिलते ही पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
दिल्ली के एक और होटल में आग (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव के पास हुमायूंपुर गांव स्थित एक होटल के बेसमेंट में आग लग गई। अग्निशमन विभाग को शाम 7:06 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। बेसमेंट में रखे फर्नीचर को अपनी चपेट में लेने वाली आग पर लगभग 15 मिनट के भीतर काबू पा लिया गया। 

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि राजधानी में हालही में मालवीय नगर के होटल में भीषण आग की वजह से 21 लोगों की जान चली गई। इनमें 12 विदेशी नागरिक हैं। घनी आबादी वाले इलाके हौज रानी स्थित होटल फ्लोरिश स्टे बीएंडबी में बुधवार सुबह लगी आग में कम से कम 28 लोग घायल हैं। इनमें 8 को वेंटिलेटर पर रखा गया है। राहत और बचाव के दौरान पुलिस समेत 13 बचावकर्मी भी जख्मी हुए हैं। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या और बीएनएस की अन्य संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर देर रात होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें