फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: नरेला इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं 10 दमकल गाड़ियां

Thu, 06 Aug 2026 03:21 PM IST
Rahul Kumar Tiwari पीटीआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में गुरुवार सुबह आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 
 
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में गुरुवार सुबह आग लग गई। आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां भेजी गईं। यह जानकारी दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के एक अधिकारी ने दी।

विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार, सुबह 9:22 बजे नरेला इंडस्ट्रियल एरिया से आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही शुरुआत में दमकल विभाग की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। बाद में आग पर काबू पाने के अभियान के तेज होने पर ब्रीदिंग अपरेटस  से लैस अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को भी मौके पर तैनात किया गया।
विज्ञापन


दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें