दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में गुरुवार सुबह आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में गुरुवार सुबह आग लग गई। आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां भेजी गईं। यह जानकारी दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के एक अधिकारी ने दी।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार, सुबह 9:22 बजे नरेला इंडस्ट्रियल एरिया से आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही शुरुआत में दमकल विभाग की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। बाद में आग पर काबू पाने के अभियान के तेज होने पर ब्रीदिंग अपरेटस से लैस अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को भी मौके पर तैनात किया गया।