फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेडरूम में मृत पड़ी मिली विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मैदानगढ़ी थाना इलाके में संदिग्ध हालात में बेडरूम में मृत पड़ी मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराबी पति ने दहेज के लिए पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और पति कुलदीप सिंह राणा (25) को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की तफ्तीश के लिए एसडीएम जांच के आदेश दे दिए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है।
विज्ञापन

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह 10.58 बजे महिला की मौत होने की सूचना मिली थी। एएसआई राजेश कुमार जगबीर कॉलोनी, असौला गांव पहुंचे। वहां ग्राउंड फ्लोर पर महिला अपने बेडरूम में मृत पड़ी मिली। उसके गले और चेहरे के पास नीले रंग के निशान थे।
महिला की शादी पेशे से ठेकेदार कुलदीप से 26 अप्रैल को हुई थी। वह पति के साथ 16 जून को गोलापार, उत्तराखंड से शाम साढ़े पांच बजे आई थी। पुलिस को शुरुआती जांच में पता लगा है कि शराब पीने के बाद कुलदीप ने पत्नी के साथ मारपीट की थी। आरोप है कि वह दहेज मांगता था। मैदानगढ़ी थाना पुलिस बृहस्पतिवार देर रात तक पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें