फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा इंटरचेंज, ग्रीन और पिंक लाइन पर सफर आसान, ट्रेनों का बदला समय 

Thu, 17 Jun 2021 08:04 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

यात्रियों को मेट्रो लाइन बदलने के लिए पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन से निकलने के बाद कॉनकोर्स से होकर गुजरना होगा। मेट्रो इंटरचेंज स्टेशन से कॉनकोर्स तक पहुंचने के लिए यात्रियों को 16.75 ऊंचाई पर बनाए जा रहे कॉनकोर्स से होकर गुजरने के लिए लिफ्ट, एस्कलेटर के साथ साथ सीढ़ियां भी होंगी।
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो इंटरचेंज के निर्माण की वजह से ग्रीन लाइन पर मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव किए गए हैं। इंटरचेंज के तैयार होने से बहादुरगढ़ सिटी, मुंडका और नांगलोई सहित बाहरी दिल्ली के लाखों यात्रियों के लिए ग्रीन और पिंक लाइन पर सफर आसान हो जाएगा। 

विज्ञापन


यह पहला इंटरचेंज स्टेशन (हॉल्ट) होगा, जिससे पिंक और ग्रीन कॉरिडोर जुड़ेंगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो ने ग्रीन लाइन पर मेट्रो परिचालन के समय में बदलाव किया है। शनिवार सुबह सात बजे ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन से पहली मेट्रो रवाना होगी। यह व्यवस्था 30 सितंबर तक लागू रहेगी। रविवार सुबह आठ बजे से पहली मेट्रो दौड़ेगी। खास बात यह है कि यह पहला इंटरचेंज स्टेशन (हॉल्ट) होगा, जिससे पिंक और ग्रीन लाइन जुड़ेंगी।

यात्रियों को मेट्रो लाइन बदलने के लिए पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन से निकलने के बाद कॉनकोर्स से होकर गुजरना होगा। मेट्रो इंटरचेंज स्टेशन से कॉनकोर्स तक पहुंचने के लिए यात्रियों को 16.75 ऊंचाई पर बनाए जा रहे कॉनकोर्स से होकर गुजरने के लिए लिफ्ट, एस्कलेटर के साथ साथ सीढ़ियां भी होंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन) अनुज दयाल के मुताबिक इंटरचेंज के तैयार होने से यात्रियों को पिंक लाइन और ग्रीन लाइन के बीच सफर आसान हो जाएगा। 
विज्ञापन


इंटरचेंज पर पिंक और ग्रीन लाइन मेट्रो यात्री गंतव्य तक पहुंचने के लिए मेट्रो बदल सकेंगे। स्टेशन पर टिकट की सुविधा नहीं होगी, बल्कि मेट्रो लाइन बदलने के लिए ही यात्री इंटरचेंज (हॉल्ट) सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे। मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने के लिए पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए 230 मीटर लंबाई वाला फुटओवर ब्रिज बनाया जा रहा है।

30 सितंबर तक ग्रीन लाइन पर बदले हुए वक्त पर दौड़ेगी मेट्रो
. ब्रिगेडियर हेशियार सिंह मेट्रो स्टेशन से इंद्रलोक के लिए मेट्रो सुबह 7.00 बजे पहली जबकि आखिरी मेट्रो रात 9.00 बजे रवाना होगी। प्रत्येक रविवार सुबह 8.00 बजे मेट्रो सेवा की शुरू होगी।
. ब्रिगेडियर होशियार सिंह से कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन के लिए सुबह 7.18 बजे पहली मेट्रो रवाना होगी। आखिरी मेट्रो रात 9.10 बजे होगी। रविवार को मेट्रो एक घंटे देर यानि सुबह 8.18 मिनट पर रवाना होगी।
. इंद्रलोक-ब्रिगेडियर होशियार सिंह के लिए सुबह 7.25 बजे जबकि आखिरी मेट्रो रात 9.30 पर रवाना होगी। रविवार को सुबह 8.25 बजे पहली मेट्रो रवाना होगी जबकि आखिरी मेट्रो के समय में बदलाव नहीं किया जा रहा है।
. कीर्ति नगर से ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के लिए पहली मेट्रो सुबह के वक्त 7.25 बजे रवाना होगी। आखिरी मेट्रो रात 9.30 बजे रवाना होगी। रविवार सुबह 8.25 बजे पहली मेट्रो जबकि रात 9.30 बजे आखिरी मेट्रो यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें