प्रभावित मार्गों से वाहन चालकों को बचने की दी सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम से रविवार सुबह रन फॉर गुड हैपनिंग (मैराथन) दौड़ होगी। सुबह छह बजे से शुरू होने वाली दौड़ में करीब दो हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस मैराथन दौड़ को लेकर दिल्ली यातायात पुलिस कुछ मार्ग और जंक्शन पर सुबह छह बजे से साढ़े आठ बजे तक सामान्य यातायात की आवाजाही को आवश्यकतानुसार परिवर्तित करेगी। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को इस दौरान इन मार्गों के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी है। यातायात पुलिस ने यात्रियों को सार्वजनिक वाहन और मेट्रो सेवाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
इन रास्तों से बचने की सलाह
भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, जोरबाग रोड, दयाल सिंह रोड, अरविंदो मार्ग, लोधी रोड क्रॉसिंग, प्रगति विहार सिग्नल जवाहरलाल नेहरु रोड, लाला लाजपत राय मार्ग, महर्षि रमन मार्ग, भीष्म पीतामह मार्ग क्रॉसिंग, चार एवेन्यू, कोटला रेड लाइट, मेहर चंद मार्केट लाल बत्ती, 5 एवेन्यू मार्ग, आर्क विशप मार्ग, महर्षि रमन मार्ग, मैक्स मूलर मार्ग, लोधी रोड फ्लाईओवर, जेएन रोड, भीष्म पितामह क्रॉसिंग, अमृता शेरगिल लेन और 2 एवेन्यू रोड।