फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ कम करने के लिए कई मेट्रो स्टेशनों के बंद किए गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को काबू करने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से रोज पांच से छह स्टेशनों के प्रवेश द्वार बंद किए जा रहे हैं। मंगलवार को साकेत, कुतुब मीनार, सीलमपुर, चांदनी चौक, कश्मीरी गेट और शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशनों के गेट सुबह 9-10 के बीच बंद किए गए, जिन्हें भीड़ कम होने के बाद खोल दिया गया। शाम करीब सात बजे राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर प्रतीक्षा समय 22 मिनट तक होने की वजह से यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो की अलग-अलग लाइनों पर यात्रियों की संख्या में उतार-चढ़ाव का सिलसिला चल रहा है। बसों में 50 फीसदी यात्रियों को ही सफर की इजाजत होने की वजह से मेट्रो में भीड़ बढ़ने लगी है, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए इंतजाम पहले की तरह हैं। इस वजह से मेट्रो में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिहाज से एंट्री गेट कुछ देर के लिए बंद किए जा रहे हैं।
येलो लाइन पर प्रभावित रहीं सेवाएं
मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12.30 बजे राजीव चौक और कश्मीरी गेट के बीच येलो लाइन पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहीं। चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेेशन के पास किसी यात्री के ट्रैक पर पहुंचने की वजह से सेवाएं प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें