फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेला में मुठभेड़ के बाद नीरज बवानिया का शार्प शूटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कार लूटकर भागा बवानिया
विज्ञापन

गिरोह का मनजीत गिरफ्तार
- नरेला में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, साथी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला इलाके में सोमवार देर रात कार लूटकर भागे बदमाशों का पुलिस ने पीछा किया। इसके बाद हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बवाना निवासी मनजीत मॉडोटिया को गिरफ्तार कर लिया। वह नीरज बवानिया गिरोह का शार्प शूटर है। उसके पास से पिस्टल और कारतूस मिले। उसका साथी फरार हो गया।
विज्ञापन

जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने बताया कि नरेला पुलिस को सोमवार रात सूचना मिली कि कुछ बदमाश स्विफ्ट डिजायर कार लूटकर भागे हैं। एएसआई नरेंद्र के नेतृत्व में पुलिस ने चौकसी बढ़ाई। इसी दौरान कार सत्यवादी हरिश्चंद रोड पर देखे जाने की सूचना मिली। आसपास के इलाके की घेराबंदी कर पुलिस ने कार का पीछा किया और बदमाशों को समर्पण के लिए कहा। बदमाशों ने कार छोड़कर पुलिस पर गोली चलाकर भागने की कोशिश की। जवाब में पुलिस ने भी फायर किया, जिसमें बदमाश की पिस्टल गिर गई। पुलिस ने उसे दबोच लिया। मनजीत पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें