दिल्ली के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया
- फोटो : एएनआई
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सभी जिलों को आदेश जारी कर कहा है कि वे दिल्ली सरकार के स्कूलों के शिक्षकों को कोविड के अलावा अन्य किसी भी प्रशासनिक कार्य में न लगाएं। अगर किसी आपात स्थिति में शिक्षकों को प्रशासनिक ड्यूटी या फील्ड वर्क में लगाने की जरूरत पड़ रही है तो पहले इसकी इजाजत शिक्षा विभाग से लेनी होगी।
उपमुख्यमंत्री की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, संक्रमण काल में शिक्षकों को कोविड ड्यूटी जैसे , घर-घर सर्वे, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना आदि में लगाया गया था। कई जगह से शिकायत आ रही है कि शिक्षकों को कोविड ड्यूटी के अलावा अन्य प्रशासनिक कार्यों में भी लगाया जा रहा है। सिसोदिया ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि बिना इजाजत के शिक्षकों को इस तरह की ड्यूटी पर नहीं लगाएं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक फिलहाल ऑनलाइन क्लासेज लेने में व्यस्त हैं।
साथ ही 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए सरकार स्कूलों में स्पेशल प्रैक्टिकल कक्षाएं शुरू करने की घोषणा कर चुकी है। इसलिए यह निर्देश दिया जाता है कि दिल्ली में शिक्षकों को कोविड संबंधित कार्यों के अलावा अन्य किसी भी गतिविधियों में न लगाया जाए। अब जिन शिक्षकों को कोरोना से जुड़े कार्यों में लगाया जाएगा। पहले उसके विषय में शिक्षा विभाग को जानकरी देनी होगी। शिक्षकों की उपलब्धता के हिसाब से ही उन्हें गैर शैक्षणिक गतिविधियों में लगाया जाएगा।
बता दें कि बीते दस माह से बंद दिल्ली के स्कूल सोमवार से खुल गए हैं। स्कूल खुलते ही छात्र में गजब का उत्साह दिख रहा है। उनका कहना है कि हम बहुत खुश हैं कि स्कूल खुल गए। ऑनलाइन में वैसी पढ़ाई नहीं हो पाती जो स्कूल में शिक्षकों के मार्गदर्शन में होती है। उन्होंने कहा वह नहीं चाहते कि अब स्कूल बंद हों। कुछ स्कूल सोमवार को, कुछ सप्ताह के अंत में खुलेंगे कुछ स्कूल सोमवार को खुल गए तो कुछ ने तैयारी करने के लिए सप्ताह के अंत में स्कूल खोलने का फैसला किया है।