फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम लुटेरों को हथियार मुहैया करने वाला बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। डाबड़ी इलाके में एटीएम काटकर लूटपाट करने वाले बदमाशों को हथियार मुहैया करवाने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मेवात के रहने वाले बदमाश को स्पेशल स्टाफ ने द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया। बदमाश के पास से एक पिस्टल और चार कारतूस मिले हैं। इस मामले में तीन बदमाश पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान बाजिदपुर, नूंह, हरियाणा निवासी आरिफ खान के रूप में हुई है। पिछले साल 5 दिसंबर की रात बदमाशों ने डाबड़ी इलाके में एक एटीएम को काटकर 19 लाख रुपये लूटे थे। मामले की छानबीन करने के बाद 8 दिसंबर को स्पेशल स्टाफ ने लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से पुलिस ने रुपयों के अलावा हथियार व एक कार बरामद की थी।
गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरिफ खान ने बदमाशों को वारदात के लिए हथियार मुहैया करवाया था। उसके बाद से पुलिस आरिफ की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को आरिफ के द्वारका इलाके में आने की सूचना पुलिस को मिली थी। आरिफ पर मेवात में एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें