फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: फार्म हाउस की पार्किंग में नशे में गिरे शख्स पर चढ़ी कार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक हुआ फरार, सीसीटीवी से पकड़ा गया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। छावला इलाके में एक फार्म हाउस में शादी समारोह में शामिल होने आए 45 वर्षीय शख्स की कार से कुचलकर मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त राजीव के रूप में हुई। वह अपने बेटे के साथ समारोह में पहुंचे थे। देर रात नशे की हालत में वह फार्म हाउस की पार्किंग में खड़ी एक कार के पास गिर गए। इसी दौरान चालक ने बिना ध्यान दिए कार बैक कर दी। कार का पिछला पहिया शख्स के ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फार्म हाउस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर कार की पहचान की और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, राजीव रेवला खानपुर इलाके में रहते थे। 19 नवंबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य जटिकरा रोड स्थित एक फार्म हाउस के सामने एक व्यक्ति नशे की हालत में बेहोश पड़ा है। सूचना पर छावला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। सूचना देने वाले ने बताया कि घायल को उसका बेटा अपने साथ घर ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सुबह करीब सात बजे राजीव को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल जांच में उसके शरीर पर चोट के निशान मिले। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें पता चला कि रात के समय राजीव पार्किंग में खड़ी एक कार के पास गिर गए थे। कुछ देर बाद कार चालक ने गाड़ी पीछे की तो उसका पिछला पहिया राजीव के ऊपर चढ़ गया। पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि फुटेज और अन्य सुराग के आधार पर पुलिस ने कार की पहचान कर आरोपी चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें