दिल्ली के छावला में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर शटरिंग हटाते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से 38 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान मदन पंडित के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दिल्ली के द्वारका इलाके के छावला थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर शटरिंग हटाते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से 38 वर्षीय मदन पंडित की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग विनोद पुत्र राधे 22, चंद्रशेखर पुत्र वीरेंद्र और सुरेंद्र सिंह पुत्र हरेंद्र 42 घायल हो गए।
द्वारका जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 90 गज के प्लॉट में दो मंजिला निर्माण हो रहा था और इसमें सेफ्टी टैंक के लिए जगह बनाई गई थी इसको लोहे का गेट लगाकर बिल्कुल बंद कर दिया गया था इससे इसमें जहरीली गैस बन गई। मृतक मदन पंडित ठेकेदार था और चंद्रशेखर व सुरेंद्र मकान मालिक ओर सगे भाई हैं। विनोद लेबर का काम करता था।