फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: छावला में जहरीली गैस की चपेट में आने से युवक की मौत, तीन लोग घायल, मदन पंडित के रूप में मृतक की पहचान

Fri, 23 Oct 2026 10:13 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली के छावला में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर शटरिंग हटाते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से 38 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के छावला में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर शटरिंग हटाते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से 38 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान मदन पंडित के रूप में हुई है।

विज्ञापन


दिल्ली के द्वारका इलाके के छावला थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर शटरिंग हटाते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से 38 वर्षीय मदन पंडित की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग विनोद पुत्र राधे 22,  चंद्रशेखर पुत्र वीरेंद्र और सुरेंद्र सिंह पुत्र हरेंद्र 42 घायल हो गए।
 
द्वारका जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 90 गज के प्लॉट में दो मंजिला निर्माण हो रहा था और इसमें सेफ्टी टैंक के लिए जगह बनाई गई थी इसको लोहे का गेट लगाकर बिल्कुल बंद कर दिया गया था  इससे इसमें जहरीली गैस बन गई।  मृतक मदन पंडित ठेकेदार था और चंद्रशेखर व सुरेंद्र मकान मालिक ओर सगे भाई हैं। विनोद लेबर का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुआ हादसा
सबसे पहले विनोद यहां बल्ली हटाने सेफ्टी टैंक में गया। जब वह बेहोश हो गया तो बाकी लोगों से बचाने एक-एक करके गए थे।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें